हजारीबाग में बीएसएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 जवान हुए जख्मी।

हजारीबाग के बीएसएफ मेरू कैंप से कोडरमा स्टेशन जा रही बीएसएफ की गाड़ी शनिवार को एनएच 33 हजारीबाग वन आश्रयणी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में छह जवान सवार थे। इनमें तीन को चोट आई है। वाहन दुर्घटना की सूचना के बाद वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से आए एक अधिकारी को पहुंचाने बीएसएफ के जवान कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। अधिकारी दूसरे वाहन में थे। वाहन के पीछे चल रही बीएसएफ का वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, दुर्घटना में जवानों को मामूली चोट आई हैं। उन्हें बरही के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से आए एक अधिकारी को छोड़ने बीएसएफ के जवान कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। अधिकारी दूसरे वाहन में थे। घायलों को बरही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।