प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान के खिलाफ झारखंड में माओवादियों ने लगाए पोस्टर
Maoist put posters against aatmanirbhar bharat mission of Central Government

बीते शुक्रवार को झारखंड के चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बाज़ार में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) द्वारा केंद्र शासित मोदी सरकार की ओर से चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत योजना के खिलाफ पोस्टर लगाकर स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इस पोस्टर में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए इस योजना को लॉलीपॉप बताया है।
पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इन माओवादियों ने स्थानीय लोगों को इस पोस्टर के जरिए यह बताने का प्रयास किया है कि वह केंद्र सरकार के किसी भी तरह के बहकावे में ना आए। हालांकि आपको बता दें मौका ए वारदात पर पुलिस द्वारा इन पोस्टरों को हटा दिया गया।
आपको बता दें कि बीते गुरुवार को भी राजपुर थाना क्षेत्र के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित केंदुआ सहोर गांव में माओवादियों के नाम पर पोस्टर लगाए गए थे.
मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों द्वारा राजपुर थाने बाजार में पोस्टर लगाने के पीछे का मकसद वहां की पुलिस को चुनौती देना था। आपको बता दें कि चतरा जिले का राजपुर थाना क्षेत्र बिहार और झारखंड का सीमावर्ती इलाका है। जानकारी के अनुसार इस इलाके में नक्सलवाद हमले की वजह से दो बार दर्जनों की जान जा चुकी है। हालांकि काफी दिनों तक यह इलाका नक्सल मामले में शांत रहा था, लेकिन लगातार हो रही पोस्टरबाजी की यह घटना के बाद क्षेत्र में किसी अनहोनी के होने की आशंका से दहशत का वातावरण बन गया है।