उत्तरप्रदेश में सीएम योगी ने किया 24 वें हुनर हाट का उद्घाटन

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अवध शिल्प ग्राम में 24 वें हुनर हाट का उद्घाटन किया। इसके जरिए यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट' ऑडप को भी बड़ा मंच मिला है। इस मौके पर योगी ने कहा पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि योगी ने कहा कि, पहले का भारत अगर होता तो भारत वैक्सीन के लिए भटक रहा होता, लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व का नया भारत दूसरे देशों को वैक्सीन बांट रहा है। ये उनके विजन का ही परिणाम है।
हुनर हाट 31 राज्यों के हुनरमंद बाजार के उत्पादों का प्रदर्शन होगा। हाट में प्रदेश के ओडीओपी उत्पाद भी अपनी पूरी विविधता के साथ मौजूद हैं। हुनर हाट चार फरवरी तक किया जाएगा। हाट के जरिए देश के दस्तकारों-शिल्पकारों के उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा और बाजार भी उपलब्ध होगा। इस बार का हुनर हाट का आयोजन वोकल फॉर लोकल थीम को केंद्र बनाकर किया जा रहा है। हुनर हाट में असोम, आंध्र, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु तेलंगाना, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 500 शिल्पकार और दस्तकार शामिल होंगे।